Web Series 'गांधी’ का निर्देशन करेंगे हंसल मेहता

Samachar Jagat | Thursday, 28 Jul 2022 02:16:37 PM
Hansal Mehta to direct web series 'Gandhi'

मुंबई | अप्लॉज एंटरटेनमेंट की महत्वाकांक्षी वेब सीरीज़ 'गांधी’ का निर्देशन हंसल मेहता करेंगे। आदित्य बिरला ग्रुप के एक वेंचर, अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने हाल ही में महात्मा गांधी के जीवन और समय पर एक स्मारकीय बायोपिक की घोषणा की थी। इतिहासकार और लेखक, रामचंद्र गुहा के लेखन के आधार पर, इस वेब सीरीज को उनकी दो पुस्तकों'गांधी बिफोर  इंडिया’और'गांधी-द इयर्स दैट चेंजेड द वर्ल्ड’से रूपांतरित किया जाएगा। इस मल्टी सीजन वेब सीरीज में प्रतीक गांधी प्रमुख भूमिका में नज़र आएंगे।भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अवधि पर स्थापित इस शो को अप्लॉज, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक दर्शको के लिए निर्माण करेगा।

हंसल मेहता ने कहा, ''जब आप महात्मा गांधी जैसे ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित व्यक्ति की बात करते हैं, तो एक फिल्म निर्माता के रूप में आप पर पहले से ही बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ जाती है। इस वेब सीरीज़ के साथ हमारा ­ष्टिकोण इसे यथासंभव वास्तविक बनाना है और रामचंद्र गुहा के काम द्बारा समर्थित है, हम आश्वस्त और उत्साही हैं कि हम दर्शकों के समक्ष एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं जिसे वे हमेशा याद रखेंगे। इस महत्वाकांक्षी कहानी के लिए एक समान ­ष्टिकोण के साथ, मैं समीर और अप्लॉज की टीम के साथ एक नई यात्रा शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.