Happy Birthday Harshvardhan Kapoor : हर्षवर्धन के बारे में जानें ये ख़ास बातें

Samachar Jagat | Wednesday, 09 Nov 2022 12:07:57 PM
Happy Birthday Harshvardhan Kapoor: Know these special things about Harshvardhan

बॉलीवुड के सुपर हीरो अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर का आज जन्मदिन है। 9 नवंबर 1990 को मुंबई में जन्मे हर्षवर्धन इंडस्ट्री के एक बड़े परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन वे इंडस्ट्री में खास पहचान नहीं बना पाए हैं।

हर्षवर्धन कपूर ने अपने सात साल के करियर में कुछ ही फिल्मों में काम किया, लेकिन अभी तक उनके करियर में चार चाँद नहीं लगे। आज हर्षवर्धन 32 वर्ष के हो गए। आइए जानते है हर्षवर्धन कपूर के बारे में खास बातें। 

हर्षवर्धन कभी भी एक्टर बनने की ख्वाहिश नहीं रखते थे। वह हमेशा कैमरे के पीछे काम करना चाहते थे और वे निर्देशक बनना चाहते थे। उन्होंने अनुराग कश्यप को उनकी 2015 की रिलीज़ 'बॉम्बे वेलवेट' में भी असिस्ट किया था।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने 2009 में 'दिल्ली 6' की शूटिंग के दौरान हर्ष को 'मिर्जिया' की पेशकश की, एक्टर अपनी बहन सोनम के साथ थे जो फिल्म में लीड रोल प्ले किया था। 

हर्षवर्धन कपूर अपनी दोनों बहनों सोनम और रिया के लिए एक बिंदास भाई रहे हैं। हर्षवर्धन ने अपनी पीठ पर उनके नाम का टैटू गुदवाया है बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण  हर्ष की फेवरेट एक्ट्रेस हैं।  



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.