Hardy Sandhu और Parineeti Chopra' की फिल्म कोड नेम तिरंगा का टीजर रिलीज

Samachar Jagat | Friday, 23 Sep 2022 04:37:44 PM
Hardy Sandhu and Parineeti Chopra's film Code Name Tiranga teaser released

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता हार्डी संधू और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म कोड नेम तिरंगा का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म हैंगर और फिल्म निर्माता रिभु दासगुप्ता की आने वाली फिल्म'कोड नेम: तिरंगा’में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की मुख्य भूमिका हैं।

इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में हार्डी और परिणीति बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें वह कई देशों में मिशन पर जाती दिखेंगी।इस फिल्म में परिणीति और हार्डी के अलावा शरद केलकर, दिब्येंदु , रजित कपूर, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और दीश मारीवाला जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाएंगे। ’’ 'कोड नेम: तिरंगा’गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्बारा प्रस्तुत किया गया है और भूषण कुमार, रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म हैंगर, विवेक बी अग्रवाल द्बारा निर्मित है। यह फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.