Hollywood अभिनेता रॉबी कोल्ट्रेन का निधन

Samachar Jagat | Saturday, 15 Oct 2022 09:24:23 AM
Hollywood actor Robbie Coltrane passes away

फलकिर्क : हैरी पॉटर फिल्मों में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले मशहूर हॉलीवुड अभिनेता रॉबी कोल्ट्रेन का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनके परिवार में बहन एनी राय, बच्चे स्पेंसर , ऐलिस और मां रोना जेमेल हैं। रॉबी की एजेंट बेलिडा राइट ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रॉबी कोल्ट्रेन का निधन स्कॉटलैंड में फलकिर्क के एक छोटे शहर लारबर्ट के अस्पताल में हुआ। रॉबी काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से प्रशंसक शोक में डूब गए है।

रॉबी का जन्म 30 मार्च, 1950 को स्कॉटलैंड में हुआ था। रॉबी ने पढ़ाई के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने अभियन के लिए लंदन का रुख किया और टीवी शोज से अपना करियर शुरू किया। सुश्री बेलिडा ने जारी बयान में कहा,'रॉबी एक कमाल के अभिनेता थे। बेस्ट एक्टर के लिए लगातार तीन बार बाफ्टा अवॉर्ड जीतने की वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्र्स में भी दर्ज था। उन्हें'हैरी पॉटर’की फिल्मों में हैग्रिड के रूप में आने वाले दशकों में सबसे ज्यादा याद किया जाएगा। यह एक ऐसा रोल था, जिसने दुनिया भर में बच्चों और बड़ों के दिलों में जगह बनाई थी।' हैरी पॉटर के लेखक जेके राउलिग ने ट््िवटर पर कोल्ट्रेन को एक अविश्वसनीय प्रतिभा के रूप में वर्णित किया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.