Hollywood News : प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'इट्स ऑल कमिग बैक टू मी' फरवरी 2023 में सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Apr 2022 03:08:51 PM
Hollywood News : Priyanka Chopra's film 'It's All Coming Back to Me' to hit theaters in February 2023

लॉस एंजिलिस |  प्रियंका चोपड़ा और सैम ह्यूगन अभिनीत फिल्म 'इट्स ऑल कमिग बैक टू मी' अमेरिका में 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हॉलीवुड से जुड़ी खबरें प्रकाशित करने वाली वेबसाइट डेडलाइन के मुताबिक, यह फिल्म कैरोलिन हेरफर्थ द्बारा 2016 की जर्मन फिल्म ’’एसएमएस फर डिच’’ पर आधारित है। इस फिल्म का नाम पहले ’’टेक्स्ट फॉर यू’’ दिया गया था।

प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अपने पति की मौत के दु:ख से उबरने के लिए संघर्ष करती है। ’’इट्स ऑल कमिग बैक टू मी’’ का निर्देशन जिम स्ट्राउस ने किया है। फिल्म की पटकथा भी उन्होंने ही लिखी है। फिल्म में रसेल टोवी, स्टीव ओरम, ओमिड जलीली, सोफिया बार्कले, लिडिया वेस्ट, अरिज केने और सेलिया इमरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.