IFFI 2021 :  'इंडियन फ़िल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' 2021 का अवॉर्ड वेटरन फ़िल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी और गीतकार प्रसून जोशी को,  सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड अमेरिकी और हंगेरियन फिल्म निर्माता को ?

Samachar Jagat | Thursday, 18 Nov 2021 04:38:14 PM
IFFI 2021 : Indian Film Personality of the Year 2021 Award to Veteran film actress Hema Malini and lyricist Prasoon Joshi, Satyajit Ray Lifetime Achievement Award to American filmmaker?

इंटरनेट डेस्क। पीएम मोदी मंत्रिमंडल में शामिल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज गुरुवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे। हिमाचल अनुराग ठाकुर का गृह राज्य भी है। यहां उन्होंने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का आयोजन 20 नवंबर से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित होगा। इस आयोजन में पहली बार OTT प्लेटफॉर्म भाग लेंगे, उनकी जो लोकप्रिय सीरीज है, उनके कुछ अंश वहां पर दिखाएं जाएंगे। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिल्म फेस्टिवल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 'इंडियन फ़िल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' इस वर्ष फ़िल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी और प्रसून जोशी को दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दिन हेमा मालिनी और समापन समारोह के दिन प्रसून जोशी को यह पुरस्कार दिया जाएगा। 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म इस साल भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेंगे। सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड अमेरिकी फिल्म निर्माता मार्टिन स्कॉर्सेस और हंगेरियन फिल्म निर्माता इस्तवान स्जाबो को दिया जाएगा। 

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.