क्या Karisma Kapoor करने वाली है शादी ? आलिया की शादी से जुड़ा है कनेक्शन

Samachar Jagat | Monday, 18 Apr 2022 12:38:15 PM
Is Karisma Kapoor getting married? Connection is related to Alia's marriage

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी काफी मजेदार रही। हालांकि शादी में कुछ ही लोगों को इन्वाइट  किया गया था,  जिसमे करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, करण जौहर, अयान मुखर्जी, आकांक्षा रंजन और अन्य इस शादी का  हिस्सा थे। अब सेलेब्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की कुछ इनसाइड फोटोज  शेयर कर रहे हैं। 

करिश्मा ने कलीरे सेरेमनी की  कुछ फोटोज शेयर कीं है । जिसमे  करिश्मा कपूर  पर आलिया भट्ट के  कलीरा का एक टुकड़ा गिरा और जैसा कि कहा जाता है, कलिरा जिस लड़की पर गिरता  है, तो  उसकी शादी होती है।   करिश्मा भी इस घटना को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन के साथ शेयर  किया, "इंस्टाग्राम VS  रियलिटी। कलीरा मुझ पर गिर गया! #couldibmoreexcited #merebhaikishaadihai।" करिश्मा कपूर ने शादी में मनीष मल्होत्रा ​​की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। 

क्या हम उम्मीद कर सकते हैं कि अगली बार  करिश्मा कपूर शादी कर सकती हैं? उनकी शादी पहले संजय कपूर से हुई थी।   उन्होंने 2003 में शादी के बंधन में बंध गए थे , हालांकि, वे 2016 में अलग हो गए थे । उनके बहुत लड़ाई झगडे हुआ करते थे इसके बाद उन्होंने कोर्ट का रुख किया। उनके दो बच्चे है।  तब से करिश्मा  ने अपनी निजी जिंदगी को काफी सुरक्षित रखा है। करिश्मा कपूर को  संदीप तोशनीवाल से जोड़ा जा चूका है 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.