- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी की खबरों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। अब बॉलीवुड के ये दोनों ही कलाकार जयपुर में पहुंच गए हैं। इसके बाद प्रशंसकों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या रणबीर कपूर-आलिया भट्ट जयपुर में शादी करने आए हैं।
आज परिवार के संग रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को जयपुर में स्पॉट किया गया तो एक बार फिर से दोनों की शादी की खबरों का बाजार गर्म हो गया है। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फोटोज और वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी।
हालांकि अब तक रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की यात्रा का असली कारण सामने नहीं आया है। इस दौरान रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा भी उन दोनों के साथ थी। इस दौरान कपूर परिवार के अलावा आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी उनके साथ होने की खबरें भी आई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम करते दिखाई देंगे।