Iten Song : जानिए कौन सी एक्ट्रेस अपने आइटम सांग के लिए कितने रुपए चार्ज करती है

Samachar Jagat | Monday, 27 Jun 2022 12:20:58 PM
Iten Song :  Know which actress charges how much for her item song

आइटम नंबर फिल्मों का अहम हिस्सा बन गए हैं। दर्शकों को खुश करने के लिए मेकर्स फिल्मों में एक आकर्षक, जोशीले गाने को शामिल करने की कोशिश करते हैं।  आज हम आपको बताते है कि  मूवीज में आइटम नंबर ऑडियंस को कितने पसंद हैं। हाल ही में आइटम नंबरों में से एक पुष्पा: द राइज का ऊ अंतावा है। अल्लू अर्जुन और सामंथा रूथ प्रभु के ऊ अंतावा गन्ने ने सभी को अपनी और आकर्षित किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस ने एक गाने के लिए कितनी फीस ली? एक  रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा रूथ प्रभु ने कथित तौर पर इसके लिए 5 करोड़ रुपये लिए। 

नोरा फतेही
नोरा फतेही आइटम नंबर्स की क्वीन हैं। अपनी हॉट अदाओ  से वह जब भी स्टेज पर होती हैं तो  सबके दिल की धड़कन कम हो जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक गाने के लिए करीब 50 लाख रुपये चार्ज करती हैं। लेकिन अब लगता है कि उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है और अफवाह है कि वह प्रति गाने के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं।

तमन्ना भाटिया
आइटम नंबरों की बात करें तो तमन्ना भाटिया भी काफी हिट हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एक आइटम सॉन्ग 'कड़ठे' में नजर आई थीं। वह पहले यश की केजीएफ 1 में "दोचाई"  आइटम सांग  में नज़र आई  थीं। कई रिपोर्टों के अनुसार वह आइटम सांग के लिए   50 लाख रुपये चार्ज करती है। 

सन्नी लियोन
सनी लियोन, जो लैला मैं लैला, बेबी डॉल और अन्य गानों का हिस्सा रह चुकी हैं उनके बारे में कहा जाता है कि वे आइटम गाने के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

जैकलीन फर्नांडीज
कथित तौर पर, जैकलीन फर्नांडीज भी आइटम नंबर के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस को उनके डांस मूव्स के लिए जाना जाता है।

कैटरीना कैफ
चिकनी चमेली डीवा कैटरीना कैफ कथित तौर पर आइटम सॉन्ग के लिए 50 लाख रुपये चार्ज कर रही थीं। हालांकि, अब कहा जाता है कि धूम 3 के  गाने की सफलता के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.