Jaideep Ahlawat ने Sonali Bendre के साथ हम्मा हम्मा गाने पर किया डांस

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Jun 2022 10:05:17 AM
Jaideep Ahlawat dances to the song Humma Humma with Sonali Bendre

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत ने सोनाली बेन्द्रे के साथ हम्मा हम्मा गाने पर डांस किया है। अमेजॉन प्राइम पर रिलीज वेब सीरीज पाताल लोक फेम जयदीप अहलावत हमेशा सीरियस रोल में नजर आते हैं। वह इन दिनों अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।

जयदीप, सोनाली बेंद्रे के साथ'हम्मा हम्मा’पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का मस्ती भरा वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक पार्टी में जमकर ठुमके लगा रहे हैं। जयदीप-सोनाली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। उनके डांस को देख वहां मौजूद लोग खूब एंजॉय कर रहे हैं और तालियां बजा रहे हैं। अब तक हजारों लोग उनके वीडियो को लाइक कर चुके हैं. 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.