Boney Kapoor के साथ काम करेंगी Janhvi Kapoor

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Jun 2022 10:17:26 AM
Janhvi Kapoor to work with Boney Kapoor

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ काम करती नजर आयेंगी। जाह्नवी कपूर इस समय अपनी फिल्म गुडलक जैरी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक और जानकारी सामने आ रही है कि वह आगामी प्रोजेक्ट में अपने पिता बोनी कपूर संग काम करेंगी।

जान्हवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ एक विज्ञापन में नजर आने वाली हैं। यह पहली बार होगा जब पिता और बेटी की जोड़ी एक साथ स्क्रीन पर नजर आएगी। जल्दी ही इसकी शूटिग मुंबई में ही की जाएगी। जान्हवी कपूर फिल्म'मिली’में भी काम कर रही हैं, जिसे बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।इसकी शूटिग भी पूरी हो चुकी है। फिल्म में जान्हवी के साथ अभिनेता सनी कौशल नजर आने वाले हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.