Jhalak Dikhhla Jaa 10: करण जौहर-माधुरी दीक्षित की जज के रूप में वापसी से लेकर टीवी के सबसे बड़े सितारों की भागीदारी तक जानिए सब कुछ

Samachar Jagat | Tuesday, 05 Jul 2022 11:55:33 AM
Jhalak Dikhhla Jaa 10: Know everything from Karan Johar-Madhuri Dixit's return as judges to the participation of TV's biggest stars

झलक दिखला जा 10 खूब सुर्खियां बटोर रहा  है। शो के बारे में चर्चा इस गॉसिप  के साथ शुरू हुई कि शाहरुख खान और काजोल शो को जज करने वाले कपल हो सकते हैं। वहीं काजोल का नाम अभी तक कन्फर्म नहीं है । अब खबर आई है कि नोरा फतेही के साथ करण जौहर और माधुरी दीक्षित शो के जज के रूप में नज़र आएंगे। झलक दिखला जा को माधुरी दीक्षित के लिए जाना जाता है। शो के फैंस ने माधुरी की प्रतियोगियों के साथ उनकी बातचीत को पसंद किया। डांसिंग दिवा एक्सप्रेशन, ग्रेस और तकनीक पर सही टिप्स देती है। 

झलक दिखला जा में करण जौहर को भी बहुत पसंद किया गया था।   हमें लगता है कि पुराने  जजों को वापस लाना एक अच्छा फैसला है। दर्शक ऐसे जज को देखना चाहते है जो अच्छे  डांसर और स्टेज परर्फॉएमेंस को अच्छे से जानते हो। नोरा फतेही को रियलिटी शो में अपने अभिनय के लिए बहुत प्यार मिल रहा है। सुपर डांसर पर फैंस ने उन्हें खूब पसंद किया । डांस दिवाने  जूनियर्स में भी उन्हें बच्चे खूब पसंद करते हैं। 

साथ ही  लाइन अप स्टार बनने का वादा कर रहा है। अदा खान एरिका फर्नांडीस सुरभि ज्योति, पर्ल वी पुरी और अन्य जैसे कुछ बड़े नामों के शो के लिए अंदाजे लगाए  जा रहे  हैं। लॉक अप फेम अंजलि अरोड़ा से भी शो के लिए बातचीत की जा रही   हैं। दरअसल प्रतीक सहजपाल ने कहा कि उन्हें भी झलक दिखला जा होस्ट  करने में कोई आपत्ति नहीं होगी। 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.