- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती है। अब यह अभिनेत्री एक नए विवाद में फंस गई हैं। इस कारण आज उन्हें बांद्रा पुलिस स्टेशन में हाजिर भी होना पड़ा है।
बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री कंगना रनौत पर बॉलीवुड में सोशल मीडिया के माध्यम से नफरत फैलाने के आरोप लगे हैं। खबरों के अनुसार, कास्टिंग डायरेक्टर साहिल सईद ने कंगना पर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर माहौल बिगाडऩे के आरोप लगाए हैं। इसी कारण इस बॉलीवुड अभिनेत्री पर राजद्रोह के तहत मामला भी दर्ज हुआ है।
बांद्रा कोर्ट के आदेश पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में कंगना से पुलिस कार्रवाई में सहयोग के लिए कहा गया है। इसी कारण आज बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री कंगना रनौत बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। पुलिस स्टेशन में जाते हुए अनेक फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरस हो रही हैं।
गौरतलब है कंगना रनौत को अपने बयानों के कारण कई बाद परेशानी का सामना करना पड़ा है। कंगना ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानबूझ कर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।