- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जो 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को ये फिल्म देखने के लिए निमंत्रण दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में कंगना ने खुद ही बतौर निर्देशक और एक्टर काम किया है।
इसमें उन्होंने इंदिरा गांधी का किरदार भी निभाया है। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक साक्षात्कार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के व्यवहार की आलोचना की है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के स्वभाव को राहुल गांधी से बेहतर बताया। प्रियंका गांधी के साथ संसद में अपनी बातचीत को लेकर बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री ने कहा कि जब मैं उनसे मिली तो वह मुस्काईं और बोलीं यह हमारी बहुत प्यारी बातचीत थी। उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर इस दौरान बोल दिया कि वह बहुत शिष्ट हैं। वह अपने भाई के विपरीत हैं। वह निश्चित रूप से समझदार हैं और जो बोलती हैं, वह सही होता है। मुझे उनके साथ बात करना अच्छा लगता है।
राहुल गांधी को दिया निमंत्रण
वहीं इस दौरान कंगना रनौत ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की इस साक्षात्कार में आलोचना की है। उन्होंने कि उन्हें शिष्टाचार का कोई ज्ञान नहीं है। फिर भी मैं उन्हें भी फिल्म देखने का निमंत्रण देती हूं। आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में कंगाना के साथ ही अनुपम खेर, श्रेया तलपड़े, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमण, विशाल नायर और दिवंगत सतीश कौशिक ने अभिनय किया है।
PC: mpcg.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें