Bollywood News : रिया कपूर की फिल्म में काम करेंगी करीना कपूर!

Samachar Jagat | Wednesday, 27 Jul 2022 02:22:13 PM
Kareena Kapoor will work in Rhea Kapoor's film!

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर , रिया कपूर की फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। करीना कपूर जल्द ही आमिर खान की लाल सिह चड्ढा में नजर आने वाली है। इसके अलावा भी करीना एक फिल्म में नजर आने वाली है। करीना कपूर अभी हाल ही में अपने परिवार के साथ 1 महीने के वेकेशन के बाद मुंबई लौटी हैं। वेकेशन के दौरान करीना ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो फैंस को काफी पसंद आई।

बतायाा जा रहा है कि करीना ने अपनी अगली फिल्म के लिए रिया कपूर से हाथ मिला लिया है। करीना कपूर ने रिया कपूर के साथ इस से पहले फिल्म 'वीरे दी वेडिग’ में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में करीना के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तस्लानिया भी अहम रोल में नजर आई थी। करीना कपूर की इस नई फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी राजेश कृष्णन को मिली है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा और भी कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स नजर आने वाले है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.