अक्षय कुमार एक अमीर, भारतीय हस्ती हैं जिनके पास बहुत सारी संपत्ति है। वे कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनकी संपत्ति भी काफी अधिक है। अक्षय एक ऐसे अभिनेता हैं जो दान भी दिल खोल कर करते हैं। अक्षय कई चाइल्ड और वीमेन केयर फंड में भी पैसा डोनेट करते हैं। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा वो डोनेट कर देते हैं।
आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

अक्षय कुमार ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है और उनकी फ़िल्में ब्लॉकबस्टर साबित होती है। इतना ही नहीं उन्हें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले हैं रूस्तम (2016) में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, और गरम मसाला (2005) और अजनबी (2001) के लिए दो फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल है।

अक्षय कुमार की कुल संपत्ति $ 273 मिलियन (1870 करोड़ रुपये) है। उनके पास जुहू बीच पर एक शानदार घर है। अक्षय के पास मर्सिडीज, बेंटले, होंडा सीआरवी और पोर्श और कई कारें है! उन्हें मोटरसाइकिल चलाना भी बेहद पसंद है इसलिए उनके पास कई बाइक्स का कलेक्शन भी है।