शाहरुख खान, करीना कपूर खान, सोनम कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स के बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। सेलेब्स के फैंस उनके ऑनस्क्रीन व्यक्तित्व के अलावा उनके पर्सनल लाइफ के बारे में अधिक जानना चाहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में कुछ रोचक जानकारी देंगे
शाहरुख खान
शाहरुख खान को घुड़सवारी से फोबिया है। शाहरुख अशोक फिल्म के बाद कभी घोड़े पर नहीं चढ़े हैं ।
करीना कपूर खान
राज कपूर ने अपनी पोती करीना कपूर खान के नामकरण पर सिद्धिमा के रूप में उनका नाम रखा था। बाद में, उनकी मां बबीता ने उनका नाम बदलकर करीना रख दिया जो अन्ना करेनिना नाम की एक किताब से लिया गया था । जिसे उनकी मां प्रेग्नेंट होने पर पढ़ती थीं।
सोनम कपूर
सोनम कपूर सिंगापुर में एक चाइनीज रेस्टोरेंट में वेट्रेस थी। जो अपना खर्चा चलने के लिए काम करती थीं।
करण जौहर-फराह खान
कल हो ना हो में करण जौहर और फराह खान एक साथ नजर आए थे। वे जेनिफर कपूर के रेस्तरां में कस्टमर के रूप में एक टेबल पर बैठे थे। लेकिन इन पर किसी का ध्यान नहीं गया।
शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर 1967 की अपनी फिल्म एन इवनिंग इन पेरिस में ऑनस्क्रीन बिकनी पहनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं।