The Nambi Effect : 26 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज होगी माधवन की रॉकेट्री

Samachar Jagat | Wednesday, 20 Jul 2022 12:43:56 PM
Madhavan's rocket to be released on OTT on 26 July

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट 26 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।
आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट इसरो के पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। आर माधवन ने नांबी नारायणन का किरदार निभाया है

।यह पैन इंडिया फिल्म 6 भाषा हिदी, तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, मलयालय और कन्नड़ में रिलीज हुई है।फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आने वाली है। अमेजन प्राइम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। अमेजन प्राइम ने ट््वीट कर जानकारी दी है कि आर माधवन की फिल्म'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’26 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.