इंटरनेट डेस्क। धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अभिनय और सूबसूरती के दम पर बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाई है। बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 15 मई, 1967 को मुंबई में हुआ था।

खुद से दो साल बड़ी इस अभिनेत्री से प्यार करते थे शाहिद कपूर, लेकिन...
आज वह अपना 53वां जन्मदिन मना रही माधुरी दीक्षित ने अचानक ही डॉक्टर श्रीराम नेने से विवाह कर सभी को चौंका दिया था। आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने की लवस्टोरी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
जिसका खुलासा एक बार माधुरी ने साक्षात्कार में किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि डॉक्टर श्रीराम नेने से मेरी पहली मुलाकात भाई की पार्टी (लॉस एंजेलिस) में हुई थी।
पति निक जोनास की इस आदत से परेशान हुई प्रियंका चोपड़ा

पहली मुलाकात के बाद डॉ. नेने ने उनसे पूछा था कि क्या आप मेरे साथ पहाड़ों पर बाइक राइड के लिए चलेंगी? इसके बाद से ही हम दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए और हमें प्यार हो गया। बाद में कुछ समय एक-दूसरे को डेट करने के बाद हमने आपस में विवाह करने का फैसला किया। दोनों ने 17 अक्टूबर, 1999 शादी को आपस में शादी कर ली। इस समय बॉलीवुड दीक्षित बॉलीवुड में टॉप पर थी।