Mahabharata: नहीं रहे महाभारत में 'शकुनि मामा' लंबी बीमारी के बाद गुफी पेंटल का 78 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

Shivkishore | Monday, 05 Jun 2023 12:15:05 PM
Mahabharata: 'Shakuni Mama' in Mahabharata is no more Gufi Paintal died at the age of 78 after a long illness

इंटरेनट डेस्क। महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का आज निधन हो गया। वो कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें आठ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आपको बता दें की वे 78 साल के थे और एक लंबी बीमारी के बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो गूफी को दिल और किडनी संबंधी बीमारी थी, जिसका इलाज भी चल रहा था। गूफी के भतीजे, हितेन पेंटल और महाभारत में उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

खबरों की माने तो एक हफ्ते पहले गूफी की तबियत बिगड़ी थी और उस वक्त वे फरीदाबाद में थे। जिसके बाद पहले उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। फिर ज्यादा कंडीशन खराब होने पर उन्हें मुंबई लाया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया।

pc- abp news
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.