- SHARE
-
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। सेक्सी ड्रेस में वैक्सीन लगवाने का मामला हो या अर्जुन कपूर के साथ उनका लव अफेयर। मलाइका लगातार सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और हर ख़ास बात को वे यहां शेयर भी करती हैं। मलाइका रविवार को ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर अपने मम्मी-पापा के घर ईस्टर सेलिब्रेशन के लिए पहुंची।
इस दौरान इस सेंसेशनल कपल की कुछ शानदार तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच काफी बॉन्डिंग देखी जा रही है। दोनों ने साथ में पैपराजी (फोटोग्राफर) को तस्वीरें भी क्लिक कराई है। इस दौरान अर्जुन और मलाइका दोनों ही चेहरे पर मास्क लगाए दिखाई दिए।
दरअसल ये पहला मौका नहीं है जब मलाइका अरोड़ा यूं अर्जुन को अपने मम्मी पापा के घर लंच पर ले गई हैं। बल्कि अक्सर ही दोनों मलाइका के पेरेंट्स के घर दिखाई देते हैं। ऐसे में इस बात की चर्चा भी काफी तेज है कि मलाइका के पेरेंट्स को ये रिलेशन खूब पसंद है।
मलाइका ने इस दौरान पीले रंग की ड्रेस और हाई हील्स पहने हुए थे। मलाइका इस ड्रेस में गजब की सुंदर दिखाई दे रही थीं। वहीं अर्जुन कपूर कैजुअल लुक में मलाइका के सााथ डैशिंग लग रहे हैं।