Bollywood News : लस्ट स्टोरीज 2 में काम करेंगी मृणाल ठाकुर!

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Jul 2022 12:51:17 PM
Mrunal Thakur to star in Lust Stories 2!

बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर लस्ट स्टोरीज 2 में काम करती नजर आ सकती हैं। नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2’ वर्ष 2०18 में रिलीज हुयी थी।इस फिल्म में कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, राधिका आप्टे, आकाश थोसर, भूमि पेडनेकर, नील भूपालम, मनीषा कोइराला, संजय कपूर सहित कई कलाकार नजर आये थे। फिल्म में कई बोल्ड सीन्स भी फिल्माए गए थे, जो काफी वायरल भी हुए थे।

इस फिल्म को मिली लोकप्रियता को देखते हुए अब मेकर्स इसके दूसरे भाग की तैयारी में जुटे हुए हैं। कहा जा रहा है कि लस्ट स्टोरीज 2 में मृणाल ठाकुर नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि'लस्ट स्टोरीज 2’ के लिए मेकर्स ने मृणाल ठाकुर को अप्रोच किया है। 'लस्ट स्टोरीज 2’ पर काम जारी है। आर बाल्की ने एंथोलॉजी के अपने हिस्से को टाइटल देने के लिए मृणाल ठाकुर को साइन किया है। यह एक अनोखी स्क्रिप्ट है, जिस पर साथ काम करने के लिए मृणाल और बाल्की काफी एक्साइटेड हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.