Nirhua-Amrapali Dubey की फिल्म 'फसल’ अगस्त महीने में होगी रिलीज

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Jun 2022 11:28:42 AM
Nirhua-Amrapali Dubey's film 'Fasal' will be released in August

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की आने वाली फिल्म फसल अगस्त में रिलीज होगी। निर्माता प्रेम राय की आने वाले फिल्म'फसल’में दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की मुख्य भूमिका है।इस फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं।

प्रेम राय ने बताया कि'फसल’विशुद्ध किसानों पर बनी फिल्म है। मुझे लगता है कि भोजपुरी ही नहीं, भारतीय सिनेमा में लंबे समय बाद किसानों को लेकर बनने वाली यह फिल्म है, जिसे हमने बनाने का प्रयास किया है। फिल्म को हमने लखनऊ में शूट किया है और अब यह रिलीज के पहले की प्रक्रिया में हैं। हमारी फिल्म की कहानी देश के किसानों की कई अनकही पहलुओं को छुयेगी और वास्तविकता से लबरेज होगी। सामाजिक और सरोकरों वाली इस फिल्म के लिए हमने खूब मेहनत की है।

गौरतलब है कि फिल्म'फसल’का निर्माण श्रेयस फिल्म प्रा. लि. के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ ,आम्रपाली दुबे के साथ नीलम गिरी, छोटी सिह, संजय पांडेय, अयाज खान, सुबोध सेठ, राकेश त्रिपाठी, यादवेंद्र यादव, जय सिह, प्रीति सिह, धर्मेंद्र तिवारी, डॉली, राणा सुजीत सिह, दीपेंदर मिश्रा, शम्भू राणा, साहब लाल धारी, कृष्णा यादव, शिवेश तिवारी, कविता सिह मुख्य भूमिका में हैं। कहानी राकेश त्रिपाठी की है। संगीतकार ओम झा हैं। फिल्म के डीओपी साहिल अंसारी हैं। डांस मास्टर संजय कोर्वा हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.