'Jhalak Dikhhla Jaa’सीजन 10 में जज बनेंगी नोरा फतेही

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Jul 2022 01:48:52 PM
Nora Fatehi to be the judge of 'Jhalak Dikhhla Jaa' season 10

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही डांस रियलिटी शो'झलक दिखला जा’सीजन 10 में बतौर जज नजर आने वाली हैं। नोरा फतेही, माधुरी दीक्षित और फिल्मकार करण जौहर के साथ शो'झलक दिखला जा’सीजन 10 में बतौर जज नजर आयेंगी। नोरा फतेही 'झलक दिखला जा’सीजन 9 में कंटेस्टेंट थीं। नोरा'झलक दिखला जा’सीजन 10 को जज करने के लिए बेहद रोमांचित है।

नोरा फतेही ने कहा, '' मैं एक एक्स कंटेस्टेंट होने के बाद'झलक दिखला जा’में एक जज की भूमिका निभा रही हूं। डांस और ग्रेस के प्रतीक मानी जाने वाली माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर करना हर कलाकार का सपना होता है और मेरा भी यह सपना था। अब भी मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं करण जौहर के साथ जज के पैनल में शामिल होने जा रही हूं। करण के लिए मेरे मन में बहुत आदर है और उनके साथ एक स्टेज शेयर करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मेरे करियर का यह निश्चित रूप से एक नया चैप्टर है, जिसके बारे में मैं बेहद रोमांचित हूं।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.