- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को इस साल प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। सिनेमा में दिए गए योगदान के लिए रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के 2019 का पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज इस बात की जानकारी दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अभिनेता रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि कई पीढिय़ों में मशहूर, विभिन्न भूमिकाएं और एक स्थायी व्यक्तित्व रजनीकांत जी यह सभी आपके लिए हैं, यह बहुत ही खुशी की बात है कि थलाइवा को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसके लिए उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं।
गौरतलब है कि रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म अन्नाट्टे की शूटिंग में बिजी हैं। रजनीकांत ने अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है।