इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना चुकी है। उन्होंने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड फिल्मों में अपनी चमक बिखेरी है। अब बॉलीवुड की ये अभिनेत्री हॉलीवुड फिल्म वी कैन बी हीरोज के सीक्वल में काम करती दिखाई देने वाली है। इस बात की जानकारी बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने खुद ही ट्विटर के माध्यम से दी है।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वी कैन बी हीरोज पिछले वर्ष क्रिसमस पर ओटीटी प्लटेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित हुई थी। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में शूमार प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर वी कैन बी हीरोज के सीक्वल से जुड़ा अपना लुक शेयर किया है।

जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार, वी कैन बी हीरोज के सीक्वल में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ग्रे शेड भूमिका में दिखाई देंगी। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी है।