अब इस फिल्म में देखने को मिलेगा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का अभिनय, 21 जनवरी को होगी रिलीज

Hanuman | Saturday, 18 Apr 2026 09:35:54 AM
Now, Ranbir Kapoor and Alia Bhatt's acting will be seen in this film; it is set to release on January 21

इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म लव एंड वॉर की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। संजय लीला भंसाली की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी रोमांटिक ड्रामा फिल्म लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

खबरों के अनुसार, लव एंड वॉर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में 21 जुलाई 2027 को रिलीज किया जाएगा। इसे संजय लीला भंसाली की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी रोमांटिक ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है। ये देश सबसे बड़ी लव सागा और इंडियन सिनेमा की सबसे शानदार रोमांटिक फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है।

दर्शकों की भी इस फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बार फिर से एक साथ अभिनय देखने को मिलेगा। दोनों कलाकारों ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अभी विशेष पहचान बनाई है। दोनों कई सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दे चुके हैं।

PC: newsarenaindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.