- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में रहने वालीं अभिनेत्री कंगना रनोट आज शुक्रवार को ओडिशा में भक्तिमय नजर आईं। यहां उन्होंने आज सुबह पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई।
Actor Kangana Ranaut visits Sree Jagannath Temple in Puri, Odisha pic.twitter.com/PVU5b6JBqJ
— ANI (@ANI) February 19, 2021
ओडिशा पोस्ट की एक रिपोर्ट के अऩुसार, इस दौरान अभिनेत्री कंगना रनोट ने भगवान जगन्नाथ, बालभद्र और सुभद्रा के दर्शन किए। अभिनेत्री कल गुरुवार रात को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंची थी। वहीं आज सुबह 6 बजे उन्होंने दर्शन लाभ लिया।
कंगना रनोट ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस मंदिर में मैं पहली बार दर्शन करने पहुंची हूं। लेकिन वाकई मैं ये नहीं जानती कि मैं यहां इतना देरी से क्यों पहुंची हूं। उन्होंने कहा जो कुछ होता है वो ऊपर वाले की मर्जी से ही होता है।
बाद में कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि हम हमेशा भगवान श्रीकृष्ण को राधा या रुक्मणि के साथ देखते नजर आए हैं लेकिन पुरी में जगन्नाथ भगवान श्रीकृष्ण अपने भाई बहनों बलराम