14 दिसंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात में एक दूजे का हाथ थामेंगे अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, महाराष्ट्र के गवर्नर कोश्यारी को कार्ड देने पहुंचा कपल

Samachar Jagat | Monday, 06 Dec 2021 01:23:38 PM
On December 14, Ankita Lokhande and Vicky Jain will join each other at the Grand Hyatt in Mumbai, the couple reached to give a card to the Governor of Maharashtra, Koshyari.

एंटरटेनमेंट डेस्क। लोकप्रिय टीवी सीरियल अभिनेत्री अंकिता लोखंडे जल्द ही विक्की जैन के साथ मुंबई के ग्रैंड हयात में विवाह के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इससे पहले दोनों ही मेहंदी की रस्म को लेकर भी कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब दोनों एक साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को शादी का कार्ड देने पहुंचे। राज्यपाल कोश्यारी के साथ दोनों की फोटो भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अऩुसार, दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज में अंकिता ने 'जस्ट दैट' लिखा है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पहले दोनों की शादी की तारीख को लेकर लगातार संस्पेंस बना हुआ था लेकिन अब राज्यपाल को जो कार्ड भेजा गया है उसमें दोनोें की शादी 14 दिसंबर को होना बताया जा रहा है। 

राज्यपाल से मिलने अंकिता लोखंडे चिकन वर्क वाली सफेद रंग की खूबसूरत साड़ी में वहीं विक्की जैन फॉर्मल लुक में दिखाई दिए। वहीं राज्यपाल द्वारा समय देने पर अंकिता और विक्की दोनों ने महाराष्ट्र के गर्वनर का शुक्रिया अदा किया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.