Salman Khan की फिल्म'भाईजान’में काम करेंगी पलक तिवारी

Samachar Jagat | Saturday, 11 Jun 2022 10:03:42 AM
Palak Tiwari to star in Salman Khan's 'Bhaijaan'

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म भाईजान में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी काम करती नजर आ सकती हैं। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म'भाईजान’को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टाइटल'कभी ईद कभी दिवाली’से बदलकर'भाईजान’रखा है। चर्चा है कि सलमान की इस फिल्म में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की एंट्री हो गई है। इस फिल्म में पलक पंजाबी सिगर और अभिनेता जस्सी गिल के अपोजिट दिखाई देंगी।

सलमान ने खुद ही पलक को इस फिल्म के लिए कास्ट किया है। फिल्म में पलक और जस्सी का एक गाना भी होगा। फरहाद समजी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान, शहनाज गिल, पलक तिवारी और जस्सी गिल के अलावा वेंकटेश, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी लीड रोल में दिखाई देंगे।पलक तिवारी ने सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसके अलावा पलक को सलमान खान के रिएलिटी शो'बिग बॉस 15’में भी स्टेज शेयर करते हुए देखा गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.