Pathan-Club : 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली बनीं 5वीं भारतीय फिल्म बनीं पठान

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Feb 2023 10:40:42 AM
Pathan  : Pathan became the 5th Indian film to enter the 1000 crore club

मुंबई : बॉलीवुड के किग खान शाहरूख खान की फिल्म पठान 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पांचवी भारतीय फिल्म बन गयी है। यशराज बैनर तले बनी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।

फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हुयी है। पठान के जरिये शाहरूख ने चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है।फिल्म पठान एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म'पठान’भारत में हिदी, तमिल और तेलुगू तीन भाषाओं में रिलीज हुयी है। फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर भारतीय बाजार में 500 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000  करोड़ से अधिक हो गया है। शाहरुख खान की पठान 5वीं भारतीय फिल्म बन गई है, जो1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। इससे पूर्व 2016 में प्रदर्शित दंगल, वर्ष 2017 में प्रदर्शित बाहुबली 2, वर्ष 2022 में प्रदर्शित आरआरआर और केजीएफ 2 ने भी 1000 करोड़ से अधिक की कमाई की है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.