Song: पवन सिह का देवी गीत'माई मोरी अंगना में अईली’रिलीज

Samachar Jagat | Wednesday, 28 Sep 2022 01:08:18 PM
Pawan Singh's Devi Song 'Mai Mori Angana Mein Aili'Release

मुंबई |  भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिह का देवी गीत'माई मोरी अंगना में अईली’रिलीज हो गया है। 'माई मोरी अंगना में अईली’गाना शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के रूप की स्तुति है।'माई मोरी अंगना में अईली’के म्यूजिक वीडियो में पवन सिह और अभिनेत्री नीलम गिरी नजर आ रती हैं।इस गाने का लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने तैयार किया है। म्यूजिक प्रियांशु सिह का है, और वीडियो डायरेक्टर पवन पाल हैं। इस गाने को सतीश तनेजा और गोल्डी तनेजा ने प्रोडयूस किया है।

इस गाने को बेस्ट ऑन म्यूजिक के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को कोरियोग्राफ गुलाम हुसैन ने किया है। डीओपी विनय पाल और श्रवण त्यागी हैं। पवन सिह का कहना है कि बाघ वाली मां शेरावाली का आशीर्वाद और मां सरस्वती की कृपा से मुझे लोगों ने खूब प्यार दिया है। यही वजह है कि हर साल मैं उनके आगमन के इस खास घड़ी को संगीतमय बना पाता हूं। माता रानी सबका कल्याण करे और उनके हर एक भक्तों तक मेरा यह गाना पहुंचें, यही कामना है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.