Photos : बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जिन्होंने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए लहंगे पहने अपनी शादी में

Samachar Jagat | Monday, 06 Feb 2023 04:05:37 PM
Photos :  Bollywood actresses who wore Manish Malhotra designed lehengas for their wedding

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।  ये दोनों लवबर्ड्स इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कियारा आडवाणी के लहंगे की बात लगातार सुर्खियां बटोर रही है। मनीष मल्होत्रा फैशन इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं और पिछले तीन दशकों से अधिक समय से फैशन की दुनिया पर राज कर रहे हैं।

आज हम आपको दिखाएंगे उन एक्ट्रेसेस को जिन्होंने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ वेडिंग आउटफिट पहना।आइए दखते है। 

1. प्रीति जिंटा
 
प्रीति जिंटा ने अपने बॉयफ्रेंड Gene Goodenough से शादी करने के बाद मुंबई में अपने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन के लिए मनीष मल्होत्रा के इस रेड सिंगल-शोल्डर गाउन को पहना।  गाउन पर की गई एम्ब्रॉयडरी बेहद आकर्षक है। उन्होंने अपने बाल खुले रखे और मेकअप मिनिमल रखा।
 
2. उर्मिला मातोंडकर

 
उर्मिला मातोंडकर ने कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी की है। उन्होंने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ वेडिंग ड्रेस पहनी थी । उन्होंने   शादी के लिए एक ट्रेडिशनल रेड साड़ी लहंगा पहना था।

3. गौहर खान
 
गौहर खान ने साल 2020 में एक्टर, डांसर और कंटेंट क्रिएटर जैद दरबार से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस भी पहनी थी।

4. अनुष्का रंजन
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का रंजन ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के खूबसूरत कलेक्शन से लैवेंडर लहंगा पहनने का फैसला किया था।  

5. करिश्मा कपूर
 
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ वेडिंग ड्रेस पहना था। करिश्मा कपूर ने अपने बचपन के दोस्त और बिजनेसमैन संजय कपूर से 29 सितंबर 2003 को शादी की थी।  करिश्मा ने हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला खूबसूरत पिंक लहंगा पहना था।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.