- SHARE
-
बॉलीवुड में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के कपड़े अच्छे और स्टाइलिश हों। यही वजह है कि फिल्म का निर्देशन करने से पहले एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के कपड़े और जूलरी का चयन किया जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि फिल्म में दर्शकों का ध्यान सबसे पहले हीरो और हीरोइन के कपड़ों और खासकर एक्ट्रेस के कपड़ों पर जाता है।
आज हम आपके लिए बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के 12 सबसे महंगे आउटफिट लेकर आए हैं।
1. वीर में सलमान खान

साल 2010 में अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'वीर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में सलमान खान के वीर के लुक को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में भाईजान 6 अलग-अलग आउटफिट्स में नजर आए थे, जिनकी कीमत 20 लाख रुपए थी।
2. बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण

बाजीराव मस्तानी में बाजीराव की मस्तानी के रोल से धमाल मचाने वाली दीपिका पादुकोण ने फिल्म में ऐसे आउटफिट्स पहने हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपए है। इसके साथ ही दीपिका ने खूबसूरत जूलरी पहनी है जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये है।
3. जोधा अकबर में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय

फिल्म जोधा अकबर में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन के आउटफिट की कीमत करीब 2 लाख रुपए थी।
4. कम्बख्त इश्क में करीना कपूर

भले ही फिल्म 'कमबख्त इश्क' रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन करीना कपूर ने इस फिल्म के गाने 'कमबख्त इश्क चीज ह्विद ही ऐसी' से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। करीना इस फिल्म में शानदार ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, जिसकी कीमत 8 लाख रुपये थी। इस ड्रेस को खासतौर पर पेरिस में डिजाइन किया गया था।
5. देवदास में माधुरी दीक्षित

फिल्म 'देवदास' में माधुरी दीक्षित का लहंगा नीतू लल्ला ने डिजाइन किया था। जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस लहंगे का वजन करीब 30 किलो था और इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये थी।