John-Arjun की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का पोस्टर रिलीज

Samachar Jagat | Thursday, 30 Jun 2022 11:07:08 AM
Poster release of John-Arjun starrer Ek Villain Returns

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर एक विलेन रिटर्न्स का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म'एक विलेन रिटर्न्स’का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।इस पोस्टर में दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

सभी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है।एक विलेन रिटर्न्स का पोस्टर ब्लैक एंड वाइट में है। इसमें अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया काफी इंटेंस लुक देते नजर आ रहे हैं। दिशा पाटनी ने जॉन अब्राहम के साथ अपनी तस्वीर वाली पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है,'हीरो और हीरोइन की स्टोरी तो बहुत हैद्य अब बारी है एक विलेन की कहानी जानने की। अर्जुन कपूर ने भी तारा सुतारिया के साथ का फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है। गौरतलब है कि मोहित सूरी के निर्दशन में बन रही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को टी-सीरीज और बालाजी टेलिफिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.