- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारत में माइकल जैक्सन के नाम से मशहूर प्रभु देवा का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 3 अप्रैल 1973 को मैसूर में हुआ था।
फिल्मी दुनिया के दिग्गज डांसरों में शामिल प्रभु देवा दक्षिण की फिल्म इंडस्ट्री में डांस मास्टर के तौर पर काम करते थे। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने डांस का जादू दिखा चुके हैं। आज हम उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक ऐसी बात आपको बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो।
प्रभु देवा दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री नयनतारा के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। इस अभिनेत्री के लिए तो उन्होंने अपनी 16 साल की शादी तक तोड़ दी थी।
बताया जाता है कि शादीशुदा होने के बावजूद प्रभु देवा अभिनेत्री नयनतारा एक साथ रहने लगे थे। बाद में प्रभु देवा ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। हालांकि अब प्रभु देवा और नयनतारा भी अलग हो गए हैं।