- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दक्षिण सिनेमा से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले प्रकाश राज ने बॉलीवुड में भी अपनी विशेष पहचान बना ली है। प्रकाश राज का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 26 मार्च, 1965 को बेंगलूरु में हुआ था।
आज हम बॉलीवुड में सिंघम और वांटेड जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके प्रकाश राज के निजी जीवन से जुड़ी कुछ बातें आपको बताने जा रह हैं। इस अभिनेता ने खुद से 12 साल छोटी उम्र की लडक़ी से दूसरा विवाह किया था।
उनकी पत्नी पोनी वर्मा डांस कोरियोग्राफ है। प्रकाश राज ने पोनी से साल 2010 में विवाह किया था। इसके बाद वह 50 साल की उम्र में पिता बने। प्रकाश राज ने इससे पहले अभिनेत्री ललिता कुमार के साथ विवाह किया था। दोनों का तलाक साल 2009 में गया था। प्रकाश राज ने बॉलीवुड में विलेन और कॉमेडियन के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है।