- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अब अपनी किताब के माध्यम से उनके साथ घटी एक दुर्घटना का खुलासा किया है। ये दुर्घटना उनके साथ साल 2000 में घटी थी जब वह मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने में सफल रही थी।
प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि उस समय स्टेज पर जाने से पहले उनके साथ एक दुर्घटना हुई थी जिसके कारण वह जल गई थी। इसी कारण उन्होंने अपने बालों को चेहरे पर लाकर उस चोट को ढका था।
अपनी किताब में इस किस्से को शेयर करते हुए बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि जब मैं अपने बालों को कर्ल करने का प्रयास कर रही थीं तभी किसी ने मुझे धक्का दे दिया।
इस कारण मैं जल गई और मेरी त्वचा पर निशान पड़ गया था। इस दौरान चेहरे पर पड़े निशान को उन्हें छिपाना था। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुकी है। वह हॉलीवुड की फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी है।