मेहंदी सेरेमनी में Radhika Merchant ने `घर मोरे परदेसिया' पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Samachar Jagat | Wednesday, 18 Jan 2023 02:24:37 PM
Radhika Merchant danced on 'Ghar More Pardesiya' in Mehndi Ceremony, video went viral

अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सगाई की रस्में शुरू हो चुकी हैं और अब दुल्हन बनने वाली राधिका मर्चेंट का मेहंदी सेरेमनी में डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 29 दिसंबर, 2022 को राजस्थान के नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में  सगाई की।  राधिका ने पिंक कलर का सूट पहना था। वहीं, अनंत अंबानी ने पर्पल कलर का कुर्ता पहना था। अनंत अंबानी ने श्रीनाथजी मंदिर में राधिका मर्चेंट को प्रपोज किया था। सगाई सेरेमनी में करीबी परिवार और दोस्तों शामिल हुए। 

राधिका मर्चेंट ने पहली बार 2018 में ईशा अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई सेरमनी के दौरान परफॉर्म करने के बाद सबका ध्यान खींचा था। इसके बाद से राधिका अंबानी परिवार के हर इवेंट में शिरकत करती हैं।

कौन हैं राधिका मर्चेंट?

राधिका मर्चेंट का जन्म 18 दिसंबर 1994 को मुंबई में हुआ था। वह वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। उनके पिता एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं, जो भारत की प्रमुख दवा कंपनियों में से एक है, और देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.