- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। साल 1990 में आई फिल्म आशिकी से अचानक ही सुर्खियों में आए राहुल रॉय का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 9 फरवरी, 1968 को कोलकाता में हुआ था।
आज 53 साल के हुए बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय के बारे में हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो। आशिकी से राहुल रॉय को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई, हालांकि इस फिल्म की सफलता के बावजूद उनका बॉलीवुड करियर ज्यादा सफल नहीं रह सका है।
एक साक्षात्कार में राहुल रॉय ने बताया था कि आशिकी फिल्म के छह माह बाद उनके पास लगातार फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। इस दौरान उन्होंने केवल 11 दिनों में 47 फिल्में साइन कर ली। वह एक दिन में तीन-तीन फिल्मों की शूटिंग करते थे। हालांकि एक साथ कई फिल्मों में काम करना काफी मुश्किल होने के कारण उन्हें 21 प्रोड्यूसरों के पैसे वापस लौटाने पड़े थे।