Ranbir-Alia Wedding : शादी के मौके पर प्यार बरसाती नज़र आई नीतू कपूर , शेयर किया वीडियो

Samachar Jagat | Thursday, 14 Apr 2022 01:05:10 PM
Ranbir-Alia Wedding :  Neetu Kapoor was seen showering love on the occasion of marriage, shared the video

बेटे रणबीर कपूर और जल्द होने वाली बहू आलिया भट्ट के लिए नीतू कपूर सबसे बड़ी चीयरलीडर बन गई  हैं। गुरुवार को रणबीर और आलिया कि  शादी से पहले, नीतू कपूर ने दोनों पर प्यार बरसाने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। शादी के प्रोग्राम  के बीच, ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन  का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें रणबीर और आलिया को मंच पर एक प्राइवेट टाइम  में चुपके से दिखाया गया। आलिया के हाथ कुछ  एक्ससरी  थी  और उनके पास रखने के लिए कोई जगह नहीं है। तभी रणबीर उसे  अपनी जेब में डालने का ऑफर देता है।  इन दोनों की केमस्ट्री को फैंस  ने बहुत पसंद किया । नीतू भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करने और उसमें कुछ दिल जोड़ने से खुद को रोक नहीं पाईं।  

आज रणबीर और आलिया ने  'वास्तु' में अपनी नई ज़िंदगी की शुरुआत  कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों कि शादी में बहुत ही करीबी परिवार वाले  होंगे।  जिसमें केवल 20-30 मेहमान ही शामिल होंगे।  वेन्यू  पर पहुंचते ही नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी को क्लिक किया गया। नीतू ने अपनी कार से फोटोग्राफर्स का अभिवादन किया। मेहंदी समारोह में रणबीर की बुआ  रीमा जैन और चचेरी बहनें करिश्मा कपूर, करीना कपूर, अच्छे दोस्त करण जौहर और अयान मुखर्जी भी देखे गए। वहीं पूजा भट्ट भी पिता महेश भट्ट और भाई राहुल भट्ट के साथ मेहंदी फंक्शन में पहुंचीं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.