इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लम्बे समय से उनकी शादी को लेकर प्रशंसकों द्वारा भी कयास लगाए जा रहे हैं। आलिया भट्ट के साथ अपनी शादी को लेकर खुद बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने एक साक्षात्कार में बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने इसमें बताया कि आखिर इस साल आलिया के साथ उनकी शादी क्यों नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण वह इस साल आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में नहीं बंध सके। साक्षात्कार में शादी को लेकर किए गए सवाल पर रणबीर कपूर ने बताया कि इस साल कोविड के चलते चीजें योजना के अनुसार नहीं हो सकीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में बात करके चीजों को और अधिक मनहूस नहीं बनाना चाहते हैं। तो उम्मीद है कि साल 2021 में दोनों विवाह के बंधन में बंध जाएं। फिल्मों की बात की जाए तो अब रणबीर और आलिया अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम करते दिखाई देंगे।