- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में विशेष पहचान बनाई है। संजय दत्त की बॉयोपिक संजू की अपार सफलता के बाद उनकी गिनती भी बॉलीवुड के बड़े स्टार अभिनेताओं में होने लगी हैं।
इस साल रणबीर कपूर ने नए साल का जश्न अपने परिवार के साथ राजस्थान में मनाया है। आज हम रणबीर कपूर की कुल संपत्ति की जानकारी देने जा रहे हैं। रणबीर कपूर की कुल संपत्ति लगभग 322 करोड़ रुपए हैं। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट और मूवीज से आता है। रणबीर प्रति ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 5 करोड़ की एक बड़ी राशि का शुल्क लेते हैं।
रणबीर कपूर कई पुरस्कार भी जीत चुके हैं। रणबीर मुंबई में एक शानदार आलीशान घर में रहते हैं। इस अचल संपत्ति की संपत्ति का अनुमानित मूल्य 16 करोड़ रुपए है। बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके रणबीर के पास कुछ लग्जरी कारें भी हैं।