Ranbir Kapoor ने रोम-कॉम फिल्म की शूटिग पूरी की

Samachar Jagat | Monday, 27 Jun 2022 10:19:28 AM
Ranbir Kapoor wraps up shooting for rom-com film

मुंबई : बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली रोम-कॉम फिल्म की शूटिग पूरी कर ली है। रणबीर कपूर इन दिनों अपने कई अपकमिग प्रोजेक्ट्स की वजह से चर्चा में में हैं।'ब्रह्मास्त्र’और'शमशेरा’के बाद अब रणबीर की तीसरी फिल्म को लेकर जानकारी सामने आयी है।

कहा जा रहा है कि लव रंजन के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में डिपल कपाड़यिा भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्मकार बोनी कपूर इस फिल्म से एक्टिग डेब्यू करने जा रहे हैं। रणबीर पिछले हफ्ते तक श्रद्धा कपूर के साथ स्पेन में फिल्म के आखिरी चरण की शूटिग कर रहे थे। इस अनाम रोम-कॉम की शूटिग जनवरी 2021 में नोएडा में शुरू हुई थी। इस साल की शुरुआत में टीम ने दिल्ली, मुंबई और स्पेन में शूटिग फिर से शुरू की। इस फिल्म को अगले साल 8 मार्च को होली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.