नई दिल्ली। पिछले दिन सोहेल खान ने अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। सोहेल की बर्थेडे पार्टी में उनके बड़े भाई सलमान खान के अलावा उनके करीबी दोस्त शामिल हुए। इस मौके पर सलमान ने अपने छोटे भाई को खास अंदाज़ में विश किया।
सलमान ने सोहेल के लिए एक गाना गाया। जिसे सिंगर मीका सिंह ने ट्विटर शेयर किया है। विडियो में सलमान मीका के साथ 'साथ तुम जियो हजारों साल' गाना गाते नजर आ रहे हैं।
ये सब जानते है सलमान अपने भाइयों और पूरी फॅमिली से बहुत प्यार करते हैं। अब सभी को इंतजार है 27 दिसंबर का जब सलमान अपना 51वां बर्थडे मनाएंगे। इस दिन को वो कैसे सेलिब्रेट करेंगे इस बात की तो जानकारी नहीं है लेकिन वो इस खास मौके पर अपना एक ऐप लॉन्च करने वाले हैं जिसकी जानकारी उन्होंने सोमवार को दी थी।