Koffee With Karan : समांथा रुथ प्रभु ने अक्षय कुमार के साथ ऊ अंटावा गाना पर किया डांस

Samachar Jagat | Wednesday, 20 Jul 2022 03:02:04 PM
Samantha Ruth Prabhu dances with Akshay Kumar on the song Oo Antawa

साउथ की एक्ट्रेस  समांथा रुथ प्रभु ने अक्षय कुमार के साथ अपने सुपरहिट गाना ऊ अंटावा डांस किया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म'पुष्पा’में सुपरहिट सॉन्ग'ऊ अंटावा’समांथा रुथ प्रभु पर फिल्माया गया था।

इस गाने को बेहद लोकप्रियता हासिल हुई थी।समांथा रुथ प्रभु हाल ही में करण जौहर के कॉफी विद करण सीजन 7 में अक्षय कुमार के साथ पहुंचीं। अक्षय कुमार और समांथा रुथ प्रभु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें दोनों जमकर डांस कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि समांथा रुथ प्रभु, अक्षय कुमार के साथ ऊ अंटावा सॉन्ग के अपने सिग्नेचर स्टेप कर रही हैं। अक्षय भी उनके साथ इस गाने पर डांस कर रहे हैं।अक्षय और समांथा इस गाने पर डांस को खूब इंजॉय कर रहे हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.