Samrat Prithviraj ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाए 11 करोड़

Samachar Jagat | Saturday, 04 Jun 2022 11:48:37 AM
Samrat Prithviraj earned 11 crores at the box office on the first da

 अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज ने पहले दिन 11 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के शुरुआती दिन के आंकड़ों से कम है जो लगभग 14 करोड़ रुपये से अधिक था। लेकिन इसे आलिया भट्ट की `गंगूबाई काठियावाड़ी` से बेहतर ओपनिंग मिली है। सप्ताहांत में `सम्राट पृथ्वीराज` के आंकड़े और बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म को पांच   राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। 

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार  फिल्म सिंगल स्क्रीन पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है जो बहुत इम्पोर्टेन्ट  है। `सम्राट पृथ्वीराज` यूपी में सिंगल स्क्रीन पर अच्छा प्रदर्शन कर रही  हैं और राजस्थान और सेन्ट्रल  इंडिया में  बिजनस बढ़ रहा है।  

 `सम्राट पृथ्वीराज` पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की डेब्यू फिल्म हैं। `द कश्मीर फाइल्स` के बाद यह टैक्स फ्री होने वाली दूसरी फिल्म है। सम्राट पृथ्वीराज के रूप में अक्षय कुमार की कास्टिंग काफी क्रिटिसिज्म  से घिरी हुई है। लोग उन्हें और एक्ट्रेस की उम्र के अंतर को ट्रोल कर रहे हैं।  

वह सुंदर है और फैंस का कहना है कि वह एक स्क्रीन पर डोमनेट हो सकती है। `भूल भुलैया 2` के बाद `सम्राट पृथ्वीराज` की सफलता बॉलीवुड के लिए महत्वपूर्ण है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.