Bollywood News : दिनेश विजान की फिल्म में काम करेंगे शाहिद कपूर!

Samachar Jagat | Thursday, 21 Jul 2022 12:53:20 PM
Shahid Kapoor to star in Dinesh Vijan's film!

मुंबई |  बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर, फिल्मकार दिनेश विजान की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। शाहिद कपूर ने हाल ही में अली अब्बास जफर के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म को कंप्लीट किया है। चर्चा है कि शाहिद ने एक और प्रोजेक्ट साइन कर लिया है।बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर,दिनेश विजान के मैडडॉक प्रोडक्शन के साथ एक फिल्म करने वाले हैं। शाहिद को फिल्म का सब्जेक्ट पसंद आया है।

बताया जाा रहा है कि यह फिल्म मेडडॉक प्रोडक्शन की आज तक की सबसे बड़ी लव स्टोरी होने वाली है। इस फिल्म की शूटिग इस साल शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि देश के साथ विदेश में भी इसकी शूटिग की जाएगी। मुंबई और दिल्ली के अलावा यूरोपियन देशों में मेकर्स इस फिल्म की शूटिग करेंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.