Shooting: अरविन्द अकेला कल्लू की फिल्म 'शादी बाय चांस’ की शूटिग पूरी

Samachar Jagat | Thursday, 29 Sep 2022 02:55:47 PM
Shooting of Arvind Akela Kallu's film 'Shaadi By Chance' completes

मुंबई | भोजपुरी फिल्म अभिनेता अरविन्द अकेला कल्लू की फिल्म'शादी बाय चांस’की शूटिग पूरी हो गयी है। चन्द्रवर्षा एंटरटेनमेंट प्रा. लि एंड रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म'शादी बाय चांस’का निर्देशन संजय श्रीवास्तव कर रहे है। अरविन्द अकेला कल्लू इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। इस फिल्म की शूटिग पूरी हो गयी है। अरविन्द अकेला कल्लू ने बताया, '' 'शादी बाय चांस’मेरे दिल के बेहद करीब फिल्म है।

इस फिल्म में दर्शको को मनोरंजन का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा। फिल्म से जुड़े सभी कलाकार और टीम मेंबर के साथ काम करने का अनुभव बेहद ही अच्छा रहा है, उम्मीद करता हूं की दर्शको को यह फिल्म काफी पसंद आएगी। ’’ गौरतलब है कि फिल्म'शादी बाय चांस’की कहानी मशहूर मनोज पांडेय ने लिखी है। इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ अवधेश मिश्रा, आकांक्षा दुबे ,प्रियंका रेवड़ी,अनूप अरोड़ा, अनीता रावत,प्रकाश जैस,सोनिया मिश्रा,सुष्मिता मिश्रा,भारती झा ,अनु पांडेय सहित कई कलाकार नजर आयेंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.