Bollywood News: 'सैम बहादुर’ फिल्म की शूटिग शुरू, ज्यादा जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

Samachar Jagat | Monday, 08 Aug 2022 03:43:35 PM
 Shooting of the film 'Sam Bahadur' begins, read the full news to know more

यह फिल्म भारत के महान युद्ध नायकों में से एक फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन-काल पर आधारित है। वह 1971 में भारतीय सेना के प्रमुख थे जब भारत ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के लिए पाकिस्तान के साथ लड़ाई लड़ी थी। इस जीवनवृत्त ड्रामा में मानेकशॉ का किरदार विक्की कौशल निभा रहे हैं, जबकि सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी सिल्लू तथा फातिमा सना शेख पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आयेंगी।

मेघना ने अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम पर इस फिल्म की शूटिग शुरू करने की जानकारी दी तथा असीम सहयोग के लिए सेना को धन्यवाद दिया।उन्होंने लिखा, ''केवल आभार, हम 'सैम बहादुर’ की शूटिग के इस खास सफर पर चल पड़े हैं। हम निरंतर सहयोग के लिए भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना, मानेकशॉ के परिवार, विक्की कौशल, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा के प्रति आभारी हैं।’’

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.